फलाहार पार्टी और भजन संध्या में NDA कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

गोनू धाम साई विहार फेज़ 7 में भागलपुर जिला NDA द्वारा आयोजित फलाहार पार्टी और भजन संध्या का आयोजन अत्यंत भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भक्ति रस से सराबोर भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया। फलाहार का स्वाद लेते हुए सभी ने आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश भी साझा किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी, नगर अध्यक्ष संजय साह, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, पूर्व अध्यक्ष अभय बर्मन, जदयू नेता राकेश ओझा, शालिनी साह, शेखर पांडेय, बीनू बिहारी, शैलेन्द्र तोमर, रेणु निषाद, शबाना दाऊद, महेश यादव, धनंजय मंडल, विवेकानंद गुप्ता, ब्रजेश सिंह, ललन कुशवाहा, गुरुदेव मंडल, हीरा पांडेय, पप्पू मंडल, कल्याणी साह, संजू तिवारी, मोनी दुबे, भाजपा के मनीष दास, नितेश सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, विजय यादव, अंशु, प्रियंका मिश्रा, सौरव सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुड्डू साई ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिससे पूरे माहौल में गौरव और उल्लास की भावना चरम पर पहुँच गई।
भजन संध्या में प्रमुख रूप से बीरेश मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा, मनोज माही, अर्पण पांडेय, और अंग हेरिटेज एंटरटेनमेंट के कलाकारों ने भक्तिमय माहौल बनाया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस सफल आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि भागलपुर जिला NDA की संगठनात्मक शक्ति लगातार सुदृढ़ हो रही है और समाज में सद्भाव एवं सहयोग की भावना को और प्रबल बना रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा और लोककल्याण के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।