गोपालपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3.180 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
गोपालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को वाहन जांच अभियान के दौरान टोटो सवार एक गांजा तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से 3.180 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विजय कुमार, पिता दिलीप मंडल, निवासी तिनटंगा दियारा झल्लू दास टोला, थाना रंगरा, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 जुलाई 2025 को नियमित जांच के दौरान टोटो को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान टोटो से भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला, जिसके बाद मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।