पूर्णिया में घुटने के दर्द से मिलेगी राहत : 18 जनवरी को मेदांता पटना और होप हॉस्पिटल का निःशुल्क परामर्श शिविर

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया

​सीमांचल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जोड़ों के दर्द और घुटने की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए पूर्णिया में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन होने जा रहा है। जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल (पटना) और होप हॉस्पिटल (पूर्णिया) के संयुक्त तत्वावधान में ‘निःशुल्क घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।
​इस शिविर में रोटरी क्लब का भी विशेष सहयोग रहेगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल लोहिया और प्रेसिडेंट सेलेक्ट डॉ. आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को सही परामर्श देना है जो लंबे समय से घुटने के दर्द से परेशान हैं और जिन्हें सर्जरी या प्रत्यारोपण की सलाह दी गई है।
​शिविर की मुख्य जानकारी:
​तारीख: रविवार, 18 जनवरी 2026
​समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
​स्थान: होप अस्पताल, रामबाग रोड, पूर्णिया।

​विशेषज्ञों की मिलेगी राय…
​अक्सर गंभीर जोड़ों के दर्द के कारण लोगों का चलना-फिरना दूभर हो जाता है। इस शिविर में मेदांता, पटना के अनुभवी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें घुटने के स्वास्थ्य व प्रत्यारोपण (Knee Replacement) से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे।
​पंजीकरण और संपर्क
​आयोजकों ने अपील की है कि भीड़ से बचने और समय पर परामर्श सुनिश्चित करने के लिए लोग पहले से अपना अपॉइंटमेंट बुक करा लें। अपॉइंटमेंट के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
​94318 69242
​94302 14153
​94732 63834
​62877 96561