जिला परिषद सदस्य को बाढ़ पीड़ितों ने बताई समस्या, लोगों ने नाव की कमी सहित अधिक पैसे वसूले जाने को लेकर की शिकायत

न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया

जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने सोमवार को सदर प्रखंड स्थित रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के जंगली टोला और बरखंडी टोला बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। जहां बाढ़ पीड़ितों ने उनको समस्याएं कही। लोगों ने उनसे नाव की कमी सहित नाविकों द्वारा अधिक राशि वसूलने की शिकायत किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 13 से 17 तक का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना। क्षेत्र घूमने के क्रम में उन्हें जंगली टोला और बरखंडी टोला में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बुजुर्गों ने अपनी समस्याएं सुनाने लगे । जहां दोनों गांव के लोगों ने नाव की कमी को प्रमुखता से उठाया। इस बावत जिप सदस्य ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को सरकार के द्वारा जो भी नाव दी गई है वह कभी-कभी ही गांव के पास आता है। नाविक प्रति व्यक्ति 20 रुपए, प्रति वहां के लिए 50 रुपए और जानवर को ले जाने के लिए प्रति जानवर 100 रुपए ले रहे हैं।

ऐसे में जिला प्रशासन को या तो नाव का परवाना कैंसिल कर देना चाहिए या नाविकों पर निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से लोगों के लिए मेडिकल कैंप और जानवरों के लिए चारा इंतजाम करने की मांग की है। बता दें कि जिप सदस्य ने अंचल अधिकारी से बात कर समस्याओं का त्वरित निदान के लिए कहा है। जिप सदस्य की माने तो उन्होंने जिलाधिकारी से भी फोन से संपर्क करने का प्रयास किया पर जिलाधिकारी ने फोन नहीं उठाया।