न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त अनुपस्थित मतदाता यथा अनुपस्थित मतदाता वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक) AVSC एवं निर्वाचन नामावली में दिव्यांगजन मतदाताओं के रूप में चिन्हित मतदाता AVPD को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने हेतु जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को अनुपस्थित मतदाता (AVSC and AVPD) हेतु प्रपत्र 12-D उपलब्ध करा दी गई है तथा BLO के माध्यम से अनुपस्थित मतदाता (AVSC and AVPD) को उपलब्ध कराई जा रही है।
मतदान कर्मी तथा माईकों ऑब्जर्बर का प्रथम प्रशिक्षण 8.10. 2025 से 16.10.2025 तक सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा बबुजन विश्वेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि में उपस्थित मतदान कर्मी तथा माईको ऑब्जर्बर को प्रपत्र 12 उपलब्ध कराकर वांछित सूचना प्राप्त की जाती है। दिनांक 11.10.2025 तक वांछित सूचना के साथ लगभग 7100 प्रपत्र 12 प्राप्त हुई है। 12.10.2025 (रविवार) को मतपत्र कोषांगमें सभी कर्मियों द्वारा डाटाबेस तैयार कर उनकी शुद्धता की जांच की जा रही है।































