न्यूज स्कैन ब्यूरो, मुंगेर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर काला पत्थर के पास अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना किए जाने का मामला सामने आया है। मामला शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। इस गोलीबारी की घटना में गृह स्वामी सहित कई सदस्य बाल बाल बच गए। जबकि इस गोलीबारी के मुख्य दरवाजे जो लोहे का है उसमें दो जगहों पर गोली लगने से बड़ा बड़ा 2 होल करते हुए अंदर दीवार पर दो जगहों पर गोली के निशान है। जबकि घर के अंदर एक लकड़ी के दरवाजे में भी गोली आरपार कर गया है। हालांकि शुक्र है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मची हुई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पहले 112 पुलिस को दी गई जिसके बाद 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने के बाद मुफस्सिल थाने पुलिस को घटना की जानकारी दें तभी मुफस्सिल थाने के पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालते हुए अपराधियों की पहचान की जा रही है। हालांकि पीड़ित परिवार के द्वारा घटना स्थल से दो गोली का प्लेट भी पुलिस को सपोर्ट किया गया है लेकिन पुलिस का मानना है कि जो परिजन के द्वारा पुलिस को सोपा गया है वह मुख्य गेट के दरवाजे में जो लोहे का बना हुआ फूल था वही है घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है।
इधर घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गृह स्वामी संजय कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी पूजा को लेकर हम लोग देर रात खाना खाकर घर में सो गए थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर पर गोलीबारी घटना को अंजाम दिया है। जहां मुख्य गेट पर गोली के निशान है। वहीं उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।