न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कटही गांव में रविवार की सुबह हुई अगलगी की घटना में दो परिवार के तीन घर जलकर राख हो गया। अलाव से लगी आग में तीन घर सहित लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता और सीओ राकेश कुमार अगलगी स्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। अग्नी पीड़ित रेणु देवी पति जयकुमार मेहता व आशा देवी पति संदीप कुमार मेहता ने बताया कि अलाव से लगी आग में दो आवासीय सहित तीन घर जल गये, इस घटना में दोनों ही परिवार के एक लाख नगदी रूपये के अलाव अनाज, वस्त्र, फर्नीचर सहित लाखों मूल्य की सामग्री जलकर नष्ट हो गया। घर में आग लगने के बाद दमकल के सहयोग से ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस संदर्भ में सीओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को पालीथीन सीट वगैरह दिया गया है, दोनों परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 12-12 रूपये की चेक राशि देने की कार्रवाई की जा रही है।































