न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ राघोपुर
राघोपुर प्रखंड के हरिपुर पंचायत भवन में सोमवार की देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पंचायत भवन के आगे का पूरा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भवन को काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलने पर राघोपुर बीडीओ एवं राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आगलगी को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह आग हादसा नहीं बल्कि अज्ञात लोगों द्वारा जान बूझकर लगाई गई है। लोगो ने बताया कि रात्रि में अचानक पंचायत भवन में आग की लपटें देख सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचा और ग्रामीणों के मदद से आग बुझाया गया। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत घटना से पंचायत के कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वही जानकारी देते हुए हरिपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जमील अनवर उर्फ तुन्ना ने बताया कि सोमवार की रात्रि में करीब 9-10 बजे के बीच हमे स्थानीय लोगो द्वारा सूचना दिया गया कि पंचायत भवन में किसी ने आग लगा दी है। उन्होंने बताया कि आगलगी में भवन में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान आग में जलकर राख हो गए। बताया कि कल झंडोत्तोलन को लेकर टेंट का सैकड़ो कुर्सी भाड़े पर लाया गया था जो भवन में रखा हुआ वो सभी कुर्सी भी जलकर राख हो गया। बताया कि यह आग जानबूझकर कर अज्ञात लोगों द्वारा लगायी गयी है। बताया कि घटनास्थल से कुछ चप्पल, पेट्रोल लगी बोतल भी बरामद हुआ है। वही मामले में राघोपुर बीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया है, कुछ बदमाशों के द्वारा आग लगाई गई है। वही राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी।

































