दरभंगा: चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात का गंभीर आरोप

न्यूज स्कैन ब्यूरो, दरभंगा
​धर्म और आस्था की आड़ में यौन शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरभंगा पुलिस ने चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराज पर एक महिला के साथ पिछले एक साल तक शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने और बाद में जबरन गर्भपात कराने जैसे संगीन आरोप लगे हैं।

​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने कथावाचक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। मामले में मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे बाद में श्रवण दास जी महाराज ने सिरे से नकारते हुए इसे झूठा करार दे दिया था।

​पुलिस की कार्रवाई
​इस मामले में एक नाबालिग बच्ची की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 182/25 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी कथावाचक को गिरफ्तार कर लिया है।