न्यूज स्कैन ब्यूरो, मुंगेर
बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों में इस बार एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुंगेर के कल्याणपुर स्थित बड़ी मां कल्याणपुर दुर्गा मंदिर में इस वर्ष भी राज्य की सबसे बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। आयोजन समिति की तरफ से प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया है कि इस बार 11 लाख एक हजार दीयों से माता के दरबार को सजाया जाएगा। यह एक ऐसा दृश्य होगा जो न सिर्फ मुंगेर बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण होगा। ‘बड़ी मां कल्याणपुर’ का यह मंदिर मुंगेर और आसपास के जिलों में गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है। हर साल यहां नवरात्र और दीपावली पर लाखों श्रद्धालु जुटते हैं।
पिछले कई वर्षों से यहां लाखों दीयों से सजा दरबार पूरे क्षेत्र का मुख्य आकर्षण बना था। आयोजकों के अनुसार, इस महादान और दीपोत्सव का उद्देश्य सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि समाज में एकता, प्रकाश और सकारात्मकता का संदेश फैलाना है। समिति के सदस्य बताते हैं कि “हर घर से एक दीप” लाने की परंपरा समाज को जोड़ने का माध्यम बनेगी। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि जनसहभागिता और सांस्कृतिक एकता का उज्जवल उदाहरण भी बनेगा। बड़ी मां के दरबार से शुरू हुआ यह प्रकाश पर्व अब पूरे राज्य की पहचान बनता जा रहा है।
हर घर से एक दीया माता के दरबार में
कार्यक्रम का मुख्य संदेश है कि ज्यादा से ज्यादा परिवार इसमें शामिल हों। इसी वजह से थीम रखी गई है, “हर घर से एक दीया, माता के दरबार में।” आयोजन समिति के अनुसार, हर भक्त से अपील की गई है कि वे अपने घर से एक दीपक माता के चरणों में समर्पित करें। श्रद्धालु ₹5 प्रति दीपक दान कर सकते हैं। इससे समाज में सामूहिकता को भी बल मिलेगा।
QR कोड और डिजिटल पेमेंट माध्यम भी इस अभियान से जोड़े गए हैं। आप इस क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे अपने नाम के दीप के लिए पेमेंट भेज सकते हैं। एक दीप के लिए तेल सहित सहयोग राशि 5 रुपया रखा गया है।

कार्यक्रम का विवरण
तिथि 19 अक्टूबर 2025
समय सायं संध्या आरती के बाद
बड़ी मां कल्याणपुर के प्रांगण में, कल्याणपुर, मुंगेर (बिहार)
संपर्क व सहयोग
अभियान से जुड़ने या दीप दान के लिए संपर्क कर सकते हैं:
8709793702, 9570373746, 7667539314, 9334451626, 7870627116