न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, बिहार पटना के आह्वान पर जिला के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों द्वारा अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर रविवार को डिग्री कॉलेज के समीप धरना प्रदर्शन किया
इस दौरान कार्यपालक सहायकों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यपालक सहायकों ने कहा कि वे वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा एवं अधिकार नहीं मिल पाया है। संघ ने स्पष्ट किया कि उनके धैर्य की अब सीमा समाप्त हो रही है और सरकार को उनकी जायज़ मांगों पर संज्ञान लेना ही होगा।
11 सूत्री मांगें में कार्यपालक सहायकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने,सेवा की स्थायित्व गारंटी सुनिश्चित करने,समान कार्य हेतु समान वेतन लागू करने,नियमित कर्मचारियों के समकक्ष पदोन्नति का प्रावधान करने ,कार्यकाल के आधार पर समय पर वेतन वृद्धि प्रदान की जाए, सेवानिवृति के बाद पेंशन एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराए जाएं
स्थानांतरण, अवकाश एवं अन्य सेवा संबंधी अधिकार नियमित कर्मचारियों की तरह दिए जाने,संविदा व्यवस्था को समाप्त कर स्थायी भर्ती की प्रक्रिया हो,कार्यपालक सहायकों के लिए कल्याण कोष एवं बीमा योजना लागू की जाए,कार्य का प्रभार एवं जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से परिभाषित की जाए।
धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सगेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष रोहन कुमार ,जिला सचिव पुष्कर राज, उप सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष राजा मिश्रा, मीडिया प्रभारी राजदीप यादव, विष्णु कुमार, रोहित कुमार, अभिनंदन कुमार, मोहम्मद एजाज, नवीन कुमार, अमरेश कुमार चौधरी, महिला सचिव गायत्री कुमारी, महिला अध्यक्ष एकता कुमारी
महिला समन्वय समिति पिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, रूना, रूमा, रूबी, अंकिता, कृति सागर, सुप्रिया, सरस्वती, पल्लवी, ज्योति सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया।