न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/पिपरा
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बेलदारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां वृद्धा पेंशन के लिए केवाईसी कराने ब्लॉक जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतका 60 वर्षीय अरुणा देवी बेलदारा की निवासी बताई जा रही है। कहा गया कि बेलदारा निवासी अरुणा देवी वृद्धावस्था पेंसन के लिए केवाईसी कराने अपने घर से पिपरा ब्लॉक जा रही थी।वे अपने परिजन के साथ बाईक पर सवार होकर पिपरा जा रही थी। इसी दौरान बेलदारा के समीप एक ट्रेक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया, जिसमें अरुणा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फ़ानन में स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरा पहुँचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर
कार्रवाई की जाएगी l
































