सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 15 जनवरी से 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सिविल ब्रांच के सभी छात्रों ने भाग लिया और भूकंप से बचने और लोगों को जागरूक करने का प्रण लिया।
इस आयोजन के तहत 22 जनवरी को सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मिथलेश कुमार ने एक्सपर्ट लैक्चर दिया। छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें हरे राम कुमार विजेता रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल ब्रांच के एचओडी सौरभ कुमार निराला ने की। सिविल डिपार्टमेंट के प्रोफेसर नंदन कुमार राजू, डॉ अजमत रजा, ओम प्रकाश सिंह,आशीष आनंद और विवेक कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को भूकंप से बचने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित करना था। सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
कार्यक्रम में आनंद प्रकाश,सुनील कुमार साहू,अर्जुन कुमार महतो,जय कुमार आदि सहायक प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही।