दुर्गापूजा महासमिति की समीक्षा बैठक हुई, 7 सितंबर को आम सभा होगी

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति की समीक्षा बैठक दीपनगर स्थित संरक्षक कमल जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष अभय कुमार घोष ‘सोनू’ ने की, जबकि संचालन संरक्षक कमल जायसवाल ने किया।

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे दुर्गा पूजा महासमिति के प्रधान कार्यालय, दीपनगर में आम सभा आयोजित की जाएगी। इसमें सभी स्थानीय समितियों के पदाधिकारी तथा शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्य मुद्दे और निर्णय

बिजली समस्या: विसर्जन मार्ग पर लटके 11,000 वोल्ट के तारों को दुरुस्त करने का मुद्दा उठाया गया।

सफाई व पेड़ की छंटाई: शहर की स्वच्छता और विसर्जन मार्ग पर पेड़ों की टहनियों की कटाई को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

प्रकाश व्यवस्था: विसर्जन के दौरान लाइट बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन से समुचित कदम उठाने का आग्रह किया गया।

पानी की समस्या: श्रद्धालुओं को पानी की परेशानी न हो, इस पर भी ध्यान दिलाया गया।

महासमिति का विस्तार: महासमिति में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने पर भी सहमति बनी।

शांति व सौहार्द: इस बार दुर्गा पूजा शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।

आम सभा के बाद स्थानीय समस्याओं और सुझावों पर महासमिति अमल करेगी। बैठक में महासचिव जय नंदन आचार्य, कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, संरक्षक भगवान यादव, मानिक पासवान, कन्हैया लाल, संरक्षक प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा, विधि सलाहकार सुरवीन भट्ट, कोषाध्यक्ष तरुण घोष, अशोक सरकार, सुनंदा रक्षित, संगीता तिवारी, पिंकी बागोरिया, अशोक गुप्ता, कौशंद्र कुमार मिश्र (फुल बाबू), ई. रवि, मीडिया प्रभारी रवि आचार्य, दिनेश मंडल, सुरेंद्र भगत, नीरज तिवारी, विशाल कुमार, गुड्डू राय सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महासमिति के संरक्षक डॉ. आनंद मिश्रा ने किया।