न्यूज स्कैन ब्यूरो, अररिया
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बुधवार को एसएसबी 56 वीं बटालियन के विशेष टीम ने फारबिसगंज थाना पुलिस के साथ मिलकर प्लास्टिक रैपर सहित 58.1 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया।एसएसबी को धंधेबाज को लेकर गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के समीप धंधेबाज रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या तीन निवासी मो.इरशाद पिता मो.मुस्तकीम स्मैक की डिलीवरी करने वाला है।सूचना के सत्यापन को लेकर बथनाहा एसएसबी की विशेष टीम ने पटना बस स्टैंड के समीप बाइक से डिलीवरी के लिए पहुंचे इरशाद को हिरासत में लिया और उनकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक रैपर सहित 58.1 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने धंधेबाज को हिरासत में लेकर बरामद स्मैक के साथ युवक को फारबिसगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।एसएसबी द्वारा युवक की मोटरसाइकिल संख्या बीआर38एके 9735 भी बरामद किया।गिरफ्तार धंधेबाज से फारबिसगंज थाना पुलिस स्मैक कारोबार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने को लेकर पूछताछ कर रही है।स्मैक के साथ युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने भी की है।
58.1 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज इरशाद गिरफ्तार, बाइक से डिलीवरी के लिए पहुंचने पर एसएसबी और पुलिस ने धर दबोचा
































