स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, नकद राशि भी बरामद

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कीर्तन भवन के सामने स्थित एक श्रृंगार दुकान में छापेमारी के दौरान काउंटर के नीचे से 17 पुड़िया स्मैक, 53 पीस सिल्वर पेपर तथा 28,940 रुपये नकद बरामद किए गए।
मौके से राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुपौल थाना कांड संख्या 78/2026 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसपी सरथ आर एस ने बताया कि बरामद स्मैक के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि नशा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।