न्यूज स्कैन ब्यूरो। परबत्ता (खगड़िया)
बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बाँका की ओर से परबत्ता प्रखण्ड के सियादतपुर अगुआनी ग्राम निवासी और पेशे से शिक्षक, प्रधानाध्यापक डॉ. विकास सोलंकी को हिन्दी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘साहित्य रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान पुर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।डॉ. सोलंकी का हिन्दी ग़ज़ल संग्रह ‘बंजर में बहार’ साहित्यिक जगत में काफी चर्चित और सराहा गया है। उनकी अगली कृति, अंगिका भाषा में ग़ज़लों का संग्रह, शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रही है, जिससे क्षेत्रीय साहित्य को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है।डॉ. सोलंकी की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और आने वाले साहित्यकारों के लिए प्रेरणास्रोत भी।