मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर नेशनल अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा सम्मानित हुए शिक्षक डाॅ. रणधीर राणा

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयास करने वाले बबुजन विशेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय के नावाचारी शिक्षक डा. रणधीर कुमार राणा को आयुष्मान भारत सशक्त भारत क्विज़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जॉइंट सेक्रेटरी, मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फ़ैमली वेलफेयर नेशनल अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया और मायगांव द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है।

इस सम्मान /प्रमाण पत्र के मुख्य बिंदु:

  • प्रतियोगिता का नाम: आयुष्मान भारत सशक्त भारत क्विज़
  • आयोजन का अवसर : AB PMJAY और ABDM की वर्षगांठ के अवसर पर
  • प्रदान करने वाले: नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और मायगॉव
  • हस्ताक्षरकर्ता*: किरण गोपाल वास्का, आईएएस, संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक (ABDM), नेशनल हेल्थ अथॉरिटी
    यह प्रमाण पत्र डा. रणधीर कुमार राणा के नित-नये प्रयासों एवं नावाचरों को उजागर करता है तथा उन्हें आगे भी इस तरह के नावाचारी कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। डा राणा शिक्षा के क्षेत्र में नित- नये आयाम गढ़ रहे है। इनका लक्ष्य शिक्षा के साथ साथ समाज को स्वस्थ,सशक्त, जागरूक और समृद्ध बनाना है। ताकि आज के बच्चे कल के भविष्य बनकर नाम रौशन करें। डा रणधीर कुमार राणा ने आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की यह योजना गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
    इस योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
  • गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना: आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य देश के लगभग 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
  • स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना: इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
  • आर्थिक बोझ को कम करना: आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान होने वाले खर्च को कम करना है, जिससे गरीब परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा सके।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधार: इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को सुधारना है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।
  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज*: आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है, जिससे देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
    एक शिक्षक के रूप में डा राणा आयुष्मान भारत योजना के उद्देश्य को समझ कर अपने समुदाय में इस योजना के बारे में जागरूकता फैला रहे है। ताकि अधिकांश लोग इससे प्रेरित होकर इसका लाभ उठा सके। डा रणधीर राणा के इस उपलब्धि पर अधिकारी गण के अलावे शिक्षक- शिक्षिकाएँ,प्रबुद्धगण, आम नागरिक गण और छात्र- छात्राओं ने बधाई दिया है।