न्यूज स्कैन ब्यूरो। खगड़िया
खगड़िया सदर अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव करते हुए डॉ. धर्मेंद्र को उपाधीक्षक (डिप्टी सुपरीटेंडेंट) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. धर्मेंद्र अब अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगे। डॉ. धर्मेंद्र के पास चिकित्सकीय सेवा का लंबा अनुभव है और वे विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना और अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना उनकी प्राथमिकता होगी।स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने उनके नियुक्ति पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सदर अस्पताल की सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे डॉ. धर्मेंद्र को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।


























