डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा का कैमूर में शैक्षणिक सेमिनार आयोजित, पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर

न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर
डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा की ओर से कैमूर जिले के एक निजी होटल में एसोसिएट मीटिंग एवं शैक्षणिक सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। सेमिनार में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में एसोसिएट्स, शिक्षाविद और शिक्षा सलाहकार शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के नेशनल हेड मदन कुमार एवं बिहार हेड रवि कुमार रहे, जबकि जोनल हेड अभिमन्यु कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रिजनल हेड सुरेन्द्र कुमार ने किया।
सेमिनार का उद्देश्य शिक्षा से जुड़े एसोसिएट्स के माध्यम से विद्यार्थियों तक कॉलेज की पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भरोसेमंद नामांकन प्रणाली की जानकारी पहुंचाना था। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नेशनल हेड मदन रस्तोगी ने बताया कि डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज में बीएड, डीएलएड, डी फार्मेसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, बीसीए और एलएलबी सहित कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज की पहचान उसकी पूरी तरह पारदर्शी नामांकन प्रक्रिया है, जहां छात्रों को सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन और स्पष्ट विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं।
वहीं बिहार हेड रवि कुमार ने कहा कि कॉलेज में बीएड और डीएलएड जैसे कोर्स किफायती शुल्क पर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराए जाते हैं। नामांकन से पूर्व काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को कोर्स, फीस संरचना, आवश्यक दस्तावेज, प्रक्रिया और समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज की कार्यप्रणाली “नो हिडन चार्ज, नो फॉल्स कमिटमेंट” की नीति पर आधारित है।
सेमिनार में कॉलेज टीम के रिजनल हेड मुन्ना कुमार, को-रिजनल हेड रवि शंकर सिंह सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शी फीस भुगतान प्रणाली और भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।