न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार निर्मली अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण किया । जिसमें सर्वप्रथम हेलीपैड स्थल से होते हुए सिपाही चौक और रिंग बांध पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, तत्पश्चात जरौली स्थित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें निर्माणाधीन छठ, घाट, आंगनवाड़ी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खेल मैदान एवं चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थल पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निर्मली, भूमि सुधार उप समाहर्ता, निर्मली ,अपर समाहर्ता , प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्मली, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, निर्मली स्थल पर मौजूद रहे।जिला पदाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द जरौली कार्यक्रम स्थल पर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
































