डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यालय से अनुपस्थित नौ कर्मियों के एक दिन का रोका वेतन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को राघोपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
इस दौरान डीएम ने प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर, सीएससी काउंटर, प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय के सभी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम कुछ फरियादी से भी मिले, जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डीएम सावन कुमार ने कहा कि कुछ शिकायते मिली थी कि कुछ कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते है, इसपर उन्होंने निरीक्षण किया। कहा कि निरीक्षण के क्रम में मात्र दो कर्मचारी कार्यलय में उपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण 9 कर्मचारियों का हाजरी काटकर एक दिन का वेतन रोका गया है और सबके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी, वहीं उन्होंने प्रखंड परिसर में बन रहे नव निर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। कहा कि एक्सक्यूटिव इंजिनियर को निर्देश दिया गया कि वे आकर भवन निर्माण कार्य की जांच करें। मौके पर बीडीओ सतेन्द्र कुमार,अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, आरओ आकांशा कुमारी उपस्थित थे।