न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह द्वारा मंडल कारा सुपौल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, रामचंद्र प्रसाद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अफजल आलम भी थे। मंडल कारा पहुंच कर सर्वप्रथम कारा अधीक्षक मोतीलाल से विचाराधीन कैदी के बारे में जानकारी ली। कारा अधीक्षक की उपस्थिति में सभी वार्ड का एवं रसोईघर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। कारा अधीक्षक द्वारा बताया गया की वर्तमान में मंडल कारा में कुल कैदियों की संख्या 723 है जो क्षमता से लगभग 200 अधिक है।
साथ ही साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा विधि विभाग पटना एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देश अनुसार 10 दिसंबर 2025 को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर प्रत्येक कर में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी लिया गया एवं मानवाधिकार से संबंधित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित मुख्य निर्देश दिए गए।
































