- निरीक्षण के दौरान स्कूल में 79 बच्चें, उपस्थिति पंजी में 126 बच्चों का बना था हाजरी,
- एसडीएम निर्मली को जांच करने का निर्देश
न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के मरौना प्रखंड के पंचायत मरौना दक्षिण स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय गणेशपुर का जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में 79 बच्चे उपस्थित थे, जबकि उपस्थिति पंजी में 126 बच्चों का उपस्थिति दर्ज था । बच्चों को मध्याह्न भोजन विभाग द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं दिया गया पाया । जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली से इसके संदर्भ में जांच प्रतिवेदन लिखित रूप से उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया ।जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l डीएम के औचक निरीक्षण से आसपास के स्कूलों और कर्मियों में हड़कंप मच गया।

































