भागलपुर में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर पर खेलने का मौका

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के तहत जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित स्कूली बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मेडल और नकद राशि के चेक देकर सम्मानित किया गया।

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के छिपे हुए खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

प्रदीप कुमार, उप विकास आयुक्त, भागलपुर: “इस तरह के आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है।”

जय नारायण कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, भागलपुर: “प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।”

अंशु कुमारी, प्रतिभागी: “प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत खुशी हुई और अनुभव मिला।”