वासमे फूड प्रोडक्ट्स के एमडी विक्रम सिन्हा बता रहे हैं कि कैसे आधुनिक तकनीक और पारंपरिक शुद्धता का मेल आपके खाने की मेज तक पहुंचता है
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ हर चीज में तेजी है, वहीं सेहतमंद और पौष्टिक भोजन की माँग भी बढ़ी है। इसी ज़रूरत को समझते हुए, सीमांचल क्षेत्र का जाना-माना VASME फूड प्रोडक्ट सिर्फ़ आटा, मैदा और सूजी नहीं बना रहा, बल्कि गुणवत्ता और शुद्धता के नए मानक स्थापित कर रहा है।
आधुनिकता और शुद्धता का तालमेल
हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जो भी अनाज हमारे मिल में आता है, वह अपने प्राकृतिक पोषक तत्वों को बरकरार रखे। इसके लिए, हमने अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया है जो अनाज को धीमी गति और नियंत्रित तापमान पर पीसती हैं। कंपनी अनाज की खरीद में भी इस बात का ध्यान रखती है।

तापमान नियंत्रण
पारंपरिक तेज पिसाई में आटे के जरूरी पोषक तत्व (माइक्रो-न्यूट्रिशन) जल जाते हैं। हमारी मिल में पिसाई का तापमान नियंत्रित रखा जाता है, ताकि आटा ठंडा रहे और उसकी पौष्टिकता बनी रहे। हम अपनी वर्किंग में हमेशा शुद्धता और गुणवत्ता यानी पोषक तत्वों के संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हैं। हर कपनी का चेक सिस्टम है।
शुद्धता की शुरुआत खेत से
बेहतरीन अनाज का चुनाव सबसे बड़ी चुनौती होती है। हमारी प्रोफेशनल टीम है। हम बाजार के सबसे अच्छे, हाथ से चुने हुए अनाज (गेहूं, आदि) का ही इस्तेमाल करते हैं। हमारी सोच स्पष्ट है, “शुद्धता की शुरुआत खेत से होती है। हमारा गांव-गांव तक नेटवर्क है जो इस गुणवत्ता को हर हाल में सुनिश्चित करता है।” हमारी प्रोफेशनल टीम इसे सुनिश्चित करती है।
स्वच्छता की गारंटी
मिल के अंदर उच्चतम स्वच्छता मानकों का पालन किया जाता है। अनाज की धुलाई से लेकर पिसाई और पैकिंग तक, हर चरण में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है।
सिर्फ आटा नहीं, बल्कि…आटा, मैदा और सूजी रोजमर्रा के भोजन का आधार हैं। VASME से निकले ये उत्पाद आपकी रसोई को खास बनाते हैं। संपूर्ण आटे (Whole Wheat Atta) की पौष्टिकता : हमारी पिसाई यह सुनिश्चित करती है कि आटे में चोकर (Bran) की मात्रा सही रहे, जिससे आपकी रोटियाँ न केवल नरम बनें बल्कि फाइबर से भरपूर भी हों।

मैदा और सूजी की गुणवत्ता
बेकरी और मिष्ठान बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मैदा और सूजी की महीनता और सफेदी (या शुद्ध रंग) उनकी गुणवत्ता को दर्शाती है, जिसे हमारी मिल विशेष रूप से बनाए रखती है। हमारे लिए लोगों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। हम स्वास्थ्य और हाइजीन के लिए निर्धारित मानकों का हर स्तर पर पालन सुनिश्चित करते हैं।
ग्राहकों का भरोसा, हमारी पहचान
VASME food के एमडी विक्रम सिन्हा गर्व से बताते हैं, “हमारा व्यापार ग्राहकों के भरोसे पर चलता है। जब एक गृहिणी या बेकरी मालिक हमारे उत्पाद का इस्तेमाल करता है और उसे बेहतरीन परिणाम मिलता है. यही तो यही हमारी असली कमाई है।” स्थानीय बाजार में हमारी पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दिया गया है ताकि उत्पाद लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रहें।
अगर आप वाकई में शुद्ध, पौष्टिक और स्वादिष्ट आटा, मैदा या सूजी चाहते हैं, तो एक बार VASME के उत्पादों को आजमाएं।
आपकी रसोई की सेहत और स्वाद की गारंटी हमारा वादा है!
हमारा पता है :-
वास्मे फूड प्रोडक्ट, इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, गेट नंबर-5, मरंगा, जिला – पूर्णिया (बिहार), पिन कोड – 854301



























