न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
पूर्णिया प्रक्षेत्र के आरक्षी उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने शुक्रवार को अररिया महिला थाना का औचक निरीक्षण किया।पूर्णिया डीआईजी के साथ एसपी अंजनी कुमार,साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना,महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक आदि मौजूद थे।निरीक्षण के लिए अररिया आने पर सबसे पहले डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।जिसके बाद डीआईजी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की साथ अद्यतन रिपोर्ट की जांच की।डीआईजी ने इसे रूटीन वर्क बताते हुए थाना की जांच करने और थाना में दर्ज प्राथमिकी के साथ लंबित मामलों की समीक्षा करने की बात कही।
रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में डीआईजी समेत एसपी को संबंधित थाना का औचक निरीक्षण करने का निर्देश प्राप्त है।जिसके आधार पर महिला थाना का निरीक्षण किया जा रहा है।अच्छे कामों के लिए थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का हौसला आफजाई करते हुए जहां पुरस्कृत किया जाएगा।वहीं निरीक्षण के क्रम में मामलों के निष्पादन को लेकर आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह उनका रूटीन वर्क में शामिल है और थाना में डेज प्राथमिकी के साथ कांडों की समीक्षा की साथ मामलों के निष्पादन को लेकर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी।
पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने अररिया महिला थाना का किया निरीक्षण


























