- देवघर के पंडित भोला मिश्र कर रहे कथा का वाचन
- टोली में देवघर के 75 पुरूष और महिलाएं हैं शामिल
न्यूज स्कैन ब्यूरो, देवघर
तीर्थाटन पर निकले देवघर के तीर्थयात्रियों का जत्था बद्रीनाथ पहुंच गया है। वहां दीपावली के दिन से सात दिवसीय भागवत हो रहा है। देवघर के पंडित भोला मिश्र भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की टोली में देवघर के 75 पुरूष और महिलाएं शामिल हैं। यह टोली 7 नवंबर को संयोजक मनोज मिश्र के नेतृत्व में निकली है, जो हरिद्वार, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री होते हुए बद्रीनाथ पहुंची है। बद्री विशाल में बेरीवाला अतिथि भवन में बैद्यनाथधाम मातृ मंडली के बैनर तले भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में वेद व्यास और भगवान गणेश प्रसंग का वर्णन पंडित भोला मिश्र ने किया। कथा में पुरोहित के रूप में विकास शांडिल्य और यजमान के रूप में दिलीप मिश्र सपत्नीक बैठे हैं। वहीं कुमुद ठाकुर भागवत सहस्त्रनाम का जाप कर रहे हैं। टोली में शिव शंकर खवाड़े, विजय झा, सुरेश मणि द्वारि, विजय झा उर्फ कारू, साधना कुंजिलवार, भारती पंडित, रंजना श्रृंगारी, पूनम ठाकुर, भगवती देवी, संध्या देवी, मुन्नी देवी, गुड़िया द्वारी, संतोष मिश्रा आदि शामिल हैं।