- ऊपर बिलासी पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन
न्यूज स्कैन ब्यूरो, देवघर
शहर के ऊपर बिलासी पूजा समिति (रजिस्टर्ड) के कार्यालय का उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद समिति के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें डॉ. खवाड़े ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष के भांति इस बार भी समिति भव्य पूजा करने जा रही है। इस बार भी लोगों को कुछ अलग पंडाल देखने को मिलेगा। राजस्थान के राज दरबार पर आधारित पंडाल का निर्माण होगा, जिसमें हाथी और घोड़े भी होंगे। पूजा समिति की कुल बजट लगभग 1 करोड़ 18 लाख का है।

चार पूजा को पंडाल का उद्घाटन होगा। वहीं रोजाना प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर 28 गार्ड और चप्प-चप्पे में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूला और पार्किंग की भी अलग से व्यवस्था रहेगी। सेल्फी जोन से भक्त पंडाल के साथ अपनी फोटो और वीडियो ले सकेंगे। पंडाल में बुजुर्गों के बैठने के लिए लाउंज बनाया जाएगा। जगह-जगह बड़े स्क्रीन लगाए जायेंगे ताकि श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। तीन अक्टूबर को विसर्जन होगा। कार्यालय उदघाटन के मौके पर रामेश्वर चक्रवर्ती, आजाद पाठक, अमियांशु दत्त द्वारी, शेष नाथ झा, प्रेमनाथ खवाड़े, मुकेश टोनी, अर्णव बोस, बाबन चक्रवर्ती, मनोज खवाड़े, राजू झा, अनुज चंदन, कौशल सिंह, गौरव, अमित जेजवाड़े, बिट्टू, नवीन शर्मा, आशीष झा, प्रकाश भारद्वाज, उमेश मिश्रा, संतोष कुमार, राजकुमार, मन्नू, बापी मौजूद थे। पूजा समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े है, जबकि संरक्षक कालीनाथ खवाड़े, रामेश्वर चक्रवर्ती। वहीं अध्यक्ष संजयानन्द झा, महासचिव अपूर्वानंद झा, कोषाध्यक्ष शेष नाथ झा एवं मुकेश टोनी और मुख्य पुजारी अमियांशु दत्त द्वारी हैं।



























