न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, त्रिवेणीगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चावल की रेश्यो में दाल की मात्रा कम पाई गई। केजीबीवी के बाहर का मोटर खराब पाया गया।आरओ (पेयजल) भी सही नहीं पाया गया। केजीबीवी परिसर में साफ सफाई का अभाव एवं शौचालय में टाइल्स टूटा हुआ पाया गया। छात्राओं की उपस्थिति 86/100 पाई गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने केजीबीवी के वार्डन को निर्देश दिया गया कि छात्राओं की उपस्थिति कुल नामांकन के विरुद्ध शत प्रतिशत करना सुनिश्चित किया जाए साथ ही छात्राओं के लिए दिया जाने वाला भोजन विभाग द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन का संचालन करना सुनिश्चित किया जाए। संभाग प्रभारी, बिहार शिक्षा परियोजना सुपौल को निर्देश दिया कि केजीबीवी त्रिवेणीगंज का अपने स्तर से अनुश्रवण व निरीक्षण करते हुए उपरोक्त पाए गए कमियों को अविलंब दूर करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही बंद समरसेबल को चालू करवाने एवं भवन में हो रहे रिसाव को संबंधित प्रखंड के कनीय अभियंता से समन्वय बनाते हुए इसे दुरुस्त करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन तैयार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिला अंतर्गत जितने भी टाइप के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं निरंतर अनुश्रवण , निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को दूर करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन भी समर्पित करेंगे। 3 फरवरी को राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, बिहार पटना के पत्रांक 699 के ठग 3.02 2026 के अंतर्गत सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए को निर्देश दिया गया है कि विशेष अभियान चलाकर आगामी 10 दिनों में जिले में संचालित सभी केजीबीवी का निरीक्षण अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों ,संभाग प्रभारी केजीबीवी से कराने का निर्देश दिया गया है।

































