दीपक सिंह बने पूर्णिया में “सनातन बोर्ड परिषद” के सह-कोऑर्डिनेटर

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
“सनातन बोर्ड परिषद” ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए पूर्णिया प्रमंडल, बिहार के लिए श्रीमान दीपक सिंह को सह-कोऑर्डिनेटर पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति पत्रांक 5021/225, दिनांक 21 फरवरी 2026 को जारी किया गया।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, दीपक सिंह को संगठन की विचारधारा के प्रसार, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद ने आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति पत्र संगठन के बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री/कोऑर्डिनेटर देवाऩंद मिश्रा द्वारा जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी सनातन बोर्ड परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे।
पूर्णिया प्रमंडल में इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।