न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
बबुजन विशेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक डा. रणधीर कुमार राणा ने बताया की स्कूल में नशा मुक्ति अभियान को लेकर छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नशा से होने वाले बीमारियों और परेशानियों को विस्तार पूर्वक बताया गया तथा छात्राओं और शिक्षकों को नशा मुक्ति के लिए शपथ भी दिलाया गया। डा. रणधीर कुमार राणा ने बताया की बिहार सरकार और जिला प्रशासन सुपौल के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम सभी सरकारी कार्यालयों तथा स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जा रहा है। डा. रणधीर राणा ने कहा की
जो हुआ नशा का शिकार उजड़ा उसका घर परिवार जो करेगा नशा उसका होगा दुर्दशालोगों में हो ये संस्कार नशा मुक्त हो बिहार जैसे स्लोगन द्वारा दिया गया संदेश बहुत ही प्रेरणादायक है। नशा मुक्ति की मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। हमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना होगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमें युवाओं को जोड़ना होगा, क्योंकि वे ही देश का भविष्य हैं। आइए, हम सभी मिलकर नशा मुक्ति की मुहिम को आगे बढ़ाएं और एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण करें! इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल चौधरी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।


























