न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
डॉ. राजेन्द्र पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राघोपुर बीडीओ सत्येंद्र कुमार, पूर्व ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रेमचंद कुमार, पत्रकार भरत कुमार झा, रंजीत ठाकुर, अरुण जायसवाल, शिक्षक सिकेन्द्र यादव, प्रो कमल प्रसाद यादव, समिति अताउर रहमान, राजेंद्र यादव, मनोहर मेहता, सागर यादव ने डीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के डायरेक्टर रौशन कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व प्रातः काल स्कूली बच्चों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने झांकी भी प्रस्तुत किया। यह शोभायात्रा स्कूल परिसर से निकलकर राघोपुर एनएच 106 होते हुए सिमराही जेपी चौक तक गयी जहां से पुनःएनएच 106 के रास्ते स्कूल पर आकर समाप्त हुई। स्कूल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। खासकर मिथिला नगरिया निहाल सखियां, आरंभ है प्रचंड, रोली-पोली गानों, राधा गोरी-गोरी पर बच्चों द्वारा की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गान, भाषण, डांस आदि प्रस्तुत किया गया। मौके पर मनोज यादव, पूनम देवी, सतीश यादव, देवचंद गुप्ता, रामनरेश यादव, रामसेवक यादव सहित विद्यालय के प्राचार्य राजेश आर्या, शिक्षक संतोष दास, मुकेश दास, दीपक कुमार, विकास कुमार, प्रभु नारायण मेहता, संतोष कुमार, शिक्षिका नूतन कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंकी कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबु कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।

































