बैजनाथपुर अंदौली जंक्शन से लेकर न्यू झाझा जंक्शन तक सीआरएस निरीक्षण, 110 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

बैजनाथपुर अंदौली जंक्शन नई रेल लाइन पर न्यू झाझा जंक्शन तक शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से 110 किलोमीटर की स्पीड से स्पीड ट्रायल किया गया। 4.2 किलोमीटर न्यू रेलवे लाइन का कोलकाता के रेलवे संरक्षण आयोग पूर्वी परिमंडल (सीआरएस) गुरु प्रकाश ने स्पेशल ट्रेन से बैजनाथपुर आंदोली जंक्शन से लेकर न्यू झाझा जंक्शन तक पहुंचकर किया। सीआरएस गुरु प्रकाश ने बैजनाथपुर आंदोली जंक्शन और न्यू झाझा जंक्शन पर पैनल रूम, रिले रूम, मेंटेनेंस रूम, ओएफसी रूम का बारीकी से जांच की और मौके पर मौजूद अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद सीआरएस ने अन्य अधिकारियों के साथ बैजनाथपुर अंदौली के नजदीक संपार फाटक संख्या 72 एवं न्यू झाझा जंक्शन के नजदीक संपार फाटक संख्या 4 सहित नई रेल लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अधिकारियों को त्रुटि दूर करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीआरएस ने दोनों जंक्शन के बीच न्यू रेलवे लाइन ट्रैक का विभिन्न जगहों पर पहुंच कर बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने बैजनाथपुर आंदोली जंक्शन के पास न्यू रेलवे लाइन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कर नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर शुभारंभ किया । इस मौके पर डीआरएम समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी राम जनम, मुख्य अभियंता महमूद आलम, डिप्टी चीफ इंजीनियर मंटू कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट राकेश कुमार सिंह, पीडब्लू आई आर जे प्रसाद,पीसीई,पीसीओएम,पीसीएसटीई,पीसीएमई,पीसीईई,पीसीसीएम,सीपीटीएम, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर सहित रेलवे विभाग के एन अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। सीआरएस के जांच रिपोर्ट के बाद न्यू रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन प्रारंभ की जाएगी। न्यू रेलवे लाइन बाईपास ट्रेन का परिचालन होने से लोगों को लंबी दूरी का ट्रेन की सुविधा मिलने से रोजगार एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।