घूसखोरी का खुलासा: 25 हजार लेते रंगे हाथ जिला मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी गिरफ्तार

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

घूसखोरी के मामलों पर निगरानी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। कल बेगूसराय के जिला मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को निगरानी टीम ने ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी को आज भागलपुर के निगरानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने पैक्स भवन निर्माण के लिए आवेदन दिया था। इस आवेदन को मंजूरी दिलाने के लिए जिला मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने घूस की मांग की। पैक्स अध्यक्ष ने इस बारे में तुरंत निगरानी टीम को सूचित किया।
निगरानी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद की। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि राज्य में भ्रष्टाचार पर नजर रखी जा रही है और घूसखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।