कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला

न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
पटना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए हमले के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।पुतला दहन कार्यकम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजपा और केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मौके पर जिलाध्यक्ष शाद अहमद, प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, शंकर प्रसाद साह,अमरीश राहुल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, दिलीप पासवान,काजल गुप्ता, श्री कुमार ठाकुर,कंचन विश्वास,गौरव गुप्ता, प्रदीप कर्ण, दिलकश, दानिश, शशि मोहन ठाकुर, रामदेव यादव, अमन रजा, अजीत कुमार डे, मो. कलीम अंसारी, राजू यादव, मो. नूर हसन,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर हमला करना निंदनीय है।नगर अध्यक्ष अमितेश ने कहा कि बीजेपी के द्वारा किया हमला की जितनी निंदा की जाए कम है।सभी पर कार्रवाई होना चाहिए।वही यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कल लोकतंत्र के मंदिर पर हमला किया गया है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र को नहीं मानती है।