मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस जनों ने रखा उपवास

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

रविवार को जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता की अध्यक्षता में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नीत भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर चल रही अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का नाम बदलकर योजना का स्वरुप बदल कर योजना को समाप्त करने की साजिश की जा रही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के नाम से दिक्कत हो सकती है लेकिन गरीब असहाय मज़दूर के लिए चलायी जा रही मनरेगा के उद्देश्य को क्यों समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि विरोध सड़क से संसद तक तब तक चलता रहेगा जबतक इस मज़दूर विरोधी कानून को वापस नहीं लिया जाता।
. धरना के पूर्व कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलिअर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
उपवास कार्यक्रम में संजीव कुमार, अभय तिवारी, सुभाष सिंह ,शत्रुघ्न चौधरी ,शिवनन्दन यादव ,सगीर आलम, संजीव सिंह, दिनेश साह नरेश मिश्र पीताम्बर पाठक पंकज मिश्र आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
.