न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाद अहमद के फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ स्थित निज निवास पर सभी प्रखण्ड अध्यक्षों के साथ शनिवार को बैठक हुई।मूल रूप से बैठक जिल के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के चयन और उसकी प्रक्रिया को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में सभी प्रखण्ड अध्यक्षों द्वारा विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सौंपा गया।जिसे जिलाध्यक्ष प्रदेश एवं एआईसीसी को चयनित प्रत्याशियों का नाम पटना में सुपुर्द करेंगे।
मौके पर फारबिसगंज प्रखण्ड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर कॉग्रेस कमिटी अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष सरोज सिंह, जोकीहाट प्रखण्ड अध्यक्ष अलीमुद्दीन, अररिया प्रखंड अध्यक्ष जफरूल हसन, नरपतगंज प्रखण्ड अध्यक्ष नश्तर आजाद, भरगामा प्रखण्ड अध्यक्ष अरविन्द झा, सिकटी प्रखंड अध्यक्ष उमानंद मंडल , कुर्साकांटा प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष प्रशान्त कुमार यादव, पलासी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष साबिर आलम मौजूद थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक कर प्रत्याशियों के चयन पर की रायशुमारी
