कहलगांव से जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश की दादी के निधन पर शोक, सुड्डू साई सहित अनेक नेता पहुंचे अंतिम संस्कार में

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश की दादी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना प्राप्त होते ही जदयू नेता सुड्डू साई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
सुड्डू साई ने कहा कि शुभानंद मुकेश की दादी का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।