न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
जिले के पलासी प्रखंड में गुरुवार से कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ हुआ।जिसका विधिवत उद्घाटन सीओ सुशील कांत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीएससी जिला प्रबंधक आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीओ सुशील कांत सिंह ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। पलासी अंचल में सीएससी की शुरुआत से आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ अब और आसानी से मिलेगा। प्रशिक्षित वीएलई अब दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, भू-लगान भुगतान, ई-मापी सहित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सभी प्रमुख सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे। इससे लोगों को इधर उधर की चक्कर काटना नहीं पड़ेगा और कार्य समय पर पारदर्शिता के साथ होगी।इसके अलावा सभी सेवाएं नियत शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएंगी तथा नागरिकों की सुविधा के लिए सेवा शुल्क दर सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की गई है।
मौके पर सीएससी संचालक मो. सलमान,जावेद सहित मो. खुशदिल, सुमन कुमार झा, निगम कुमार यादव, रंजीत कुमार भगत, संगम कुमार सरदार, दीपक कुमार मंडल, शत्रुघन कुमार, अजय कुमार, अजय कुमार मंडल और उपेश कुमार उपस्थित थे।
पलासी प्रखंड में कॉमन सर्विस सेंटर का हुआ शुभारम्भ

































