भागलपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल, दो गुटों में झड़प – कई घायल, सदर अस्पताल में लगी भीड़

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

तातारपुर थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी। घटना में कई लोग घायल हो गए।

घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में घायलों के परिजन भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे आपात वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।