अमरपुर में मामूली विवाद बना मारपीट का कारण, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में रविवार को एक मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
पहले पक्ष की ओर से प्रियंका कुमारी ने आवेदन देकर गांव के ही 5 लोगों को नामजद किया है। उनका आरोप है कि निजी रंजिश और छोटी सी बात पर विपक्षी पक्ष ने हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष से शिवम सनगही ने 2 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों आवेदनों में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की सतर्कता से जांच चल रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।