मतदाता जागरूकता को लेकर निकाला गया कैंडिल मार्च

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ राघोपुर

बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के आगाज के साथ ही मंगलवार को राघोपुर आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका और सहायिकाओं ने प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी लक्ष्मी रानी के अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। सभी सुपरवाइजर,सेविकाओं एवं कार्यालय कर्मी ने केंडिल मार्च में भाग लिया। । केंडिल मार्च प्रखंड कार्यालय से निकल कर राघोपुर स्टेशन रोड , सिमराही नगर भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर महिला सुपरवाइजर रूपम कुमारी, प्रभा कुमारी, दीपा कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुचित्रा कुमारी, नमिता कुमारी, पिंकी कुमारी, कुमारी पूजा भारती प्रखंड समन्वयक सहित आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी।