भागलपुर के नाम एक और उपलब्धि: CA प्रदीप कुमार झुनझुनवाला को मिला ‘कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड’

न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की भागलपुर शाखा के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। गाजियाबाद के एक होटल में आयोजित गरिमामय समारोह में, भागलपुर शाखा के सत्र 2025-26 के चेयरमैन और शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला को प्रतिष्ठित ‘कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड’ से नवाजा गया।

CIRC के पूर्व अध्यक्ष ने किया सम्मानित
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) के पूर्व अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता ने प्रदीप कुमार झुनझुनवाला को यह सम्मान प्रदान किया। इस भव्य कार्यक्रम में CIRC की 64 शाखाओं के सैकड़ों चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित थे। यह अवार्ड सीए झुनझुनवाला को वर्ष 2025-26 के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों और समाज पर उनके सकारात्मक प्रभाव के लिए दिया गया है।

भागलपुर का नाम देश-विदेश में हुआ रोशन
इस उपलब्धि ने न केवल भागलपुर शाखा का मान बढ़ाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शहर को गौरवान्वित किया है। अपनी सफलता का श्रेय अपनी टीम को देते हुए सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी टीम के सम्मिलित प्रयासों का फल है। हमारे सभी साथियों के सहयोग से ही भागलपुर शाखा इस ऊंचाई तक पहुंच पाई है।” उन्होंने अपनी टीम के मुख्य सदस्यों सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए गौरव केडिया, सीए कमल किशोर, सीए विवेक गुप्ता, और सीए सुमन ढनढानियां सहित शहर के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया।