निलांबुज कुमार झा, भागलपुर
,पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद शराब सेवन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को बाईपास थाना पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पु॰अ॰नि॰ सुशील गराई सशस्त्र बलों के साथ गश्ती पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि बीबीया टोला बैजानी में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस और बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूदो कुमार शर्मा (उम्र 22 वर्ष, पिता स्व. महेंद्र शर्मा, ग्राम बीबीया टोला बैजानी) बताया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में उसके मुंह से 900.0 mg/100ml अल्कोहल की मात्रा पाई गई, जिससे शराब सेवन की पुष्टि हुई।
थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। रूदो कुमार शर्मा के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें और नशे में हंगामा करने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

























