आदित्य केजरीवाल को मिला “भामाशाह सम्मान 2024-25”, पूर्णिया में टॉप GST Payers में शुमार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
शहर के प्रमुख उद्योगपति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय आदित्य केजरीवाल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान से नवाजा गया। पूर्णिया के कमिश्नर और जिलाधिकारी ने उनके फर्म Kosi Marketing को GST विभाग की ओर से “भामाशाह सम्मान 2024-25” प्रदान किया। यह सम्मान टॉप GST Payers की श्रेणी में दिया गया है। आदित्य केजरीवाल ने इस उपलब्धि को अपनी पूरी टीम, कर्मचारियों और सहयोगियों की मेहनत और ईमानदारी का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास और सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय
व्यवसाय के साथ-साथ आदित्य केजरीवाल शिक्षा जगत में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। वे The Qualifier नामक संस्था के माध्यम से छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन देते हैं।
इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक पहलों से भी जुड़े हुए हैं और समय-समय पर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं। आदित्य ने कहा कि आगे भी वे ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देते रहेंगे।