न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध कार्य पर अंकुश लगाने हेतु एसएसबी द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है इसी क्रम में सूचना मिली थी कि सीमा चौकियों के जिम्मेवारी क्षेत्र में प्रतिबंधित सामान ,नेपाली मुद्रा तथा मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है । प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया ।इस क्रम में 5 नवंबर को सीमा चौकी निओर के द्वारा बिहार पुलिस के साथ विशेष जांच अभियान के दौरान सूचना से मेल खाते हुए भारत से नेपाल की ओर जाते संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर पूछताछ किया अपना नाम अब्दुल रजक, ग्राम–कमलपुर, जिला जिला सुपौल के निवासी बताया | तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से कुल 100000 (एक लाख) नेपाली रुपये बरामद किए गए। बरामद की गई नेपाली मुद्रा के विषय में कोई संतोषजनक उत्तर या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कानुनी कार्यवाही के बाद बरामद मुद्रा व व्यक्ति को थाना अन्द्रामठ को सुपुर्द कर दिया गया उन्होंने बताया कि सीमा चौकी कुनौली के द्वारा बिहार पुलिस के साथ विशेष जांच अभियान के दौरान सूचना से मेल खाते हुए भारत से नेपाल की ओर जाते संदिग्ध महिला को रोक कर पूछताछ की गयी । बैग की तलाशी के दौरान 7 बोतल,2.1 लीटर नेपाली शराब बरामद किए गए, व कानुनी कार्यवाही के बाद बरामद शराब व महिला को थाना कुनौली को सुपुर्द कर दिया गया । चौकी भीमनगर के द्वारा सूचना के आधार पर बिहार पुलिस के साथ भीमनगर,निवासी के घर विशेष सर्च अभियान के दौरान नशीली दवाई का केप्सूल -118 नग,Wiscodin Syruo-04,ब्राउन सुगर -0.67 ग्राम पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बरामद मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों के बारे में बताया कोई जानकारी नहीं है | ततपस्चात बरामद किए गए मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों व व्यक्ति को कानुनी कार्यवाही के बाद थाना भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया ।
उन्होंने बताया कि सीमा चौकी पिपराही ने सूचना के आधार पर विशेष नाका ड्यूटी के दौरान 6 नवंबर को स्पर संख्या -1237 के समीप किया 1920 बोतल कुल – 576 लीटर नेपाली शराब साथ एक लकड़ी की नाव की जब्त किया गया। तथा तस्कर नदी में छलांग लगा कर भाग निकले । कानूनी कार्यवाही के बाद बरामद शराब व नाव को थाना रतनपूरा को सुपुर्द कर दिया गया |
उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के निरीक्षक (सामान्य) राघव कुमार झा, सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) मिदुल गोगोई, मुख्य आरक्षी(सामान्य) महेंद्र प्रताप यादव, आरक्षी(सामान्य) नवल किशोर मंडल एवं बिहार पुलिस के उप निरीक्षक दिवाकर प्रसाद, उप निरीक्षक दीपक कुमार, सहायक उप निरीक्षक विपिन कुमार, एवं अन्य जवान उपस्थित रहें।

































