भागलपुर में दिनदहाड़े लूट! बुजुर्ग बाढ़ पीड़ित को बदमाशों ने जमीन पर पटका, ₹20 हजार लूट कर फरार


न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल मंडल को दिनदहाड़े 20 हजार रुपये की लूट का सामना करना पड़ा। बदमाशों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और पैसा छीनकर फरार हो गए।

घटना TNB कॉलेजिएट मैदान के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग राहत के लिए मौजूद थे। चोरी और मारपीट के दौरान छोटेलाल मंडल घायल हो गए। अफरा-तफरी मच गई, लेकिन भाग रहे एक बदमाश की CCTV फुटेज में तस्वीर कैद हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके के लोग चिंतित हैं क्योंकि यहां बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा भी खतरे में है।