कैमूर में अजय आलोक का बड़ा हमला, राहुल गांधी को कहा ‘गांधी नहीं गांडी’, प्रशांत किशोर पर भी साधा निशाना

न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर

कैमूर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक कैमूर जिले के भभुआ पहुंचे। यहां उन्होंने मां मुंडेश्वरी होटल में अटल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

राहुल गांधी पर तीखा हमला

प्रेसवार्ता में अजय आलोक ने कहा—“राहुल गांधी गांधी नहीं बल्कि गांडी हैं। हमें ऐसा उधार का गांधी नहीं चाहिए, जो अपना नाम बताने से भी कतराता हो।”

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि महात्मा गांधी कौन थे, जिन्होंने बिहार के चंपारण से आंदोलन शुरू कर स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी। लेकिन राहुल गांधी उन्हीं विचारों को भूलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी सासाराम हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं, तो कैमूर के रास्ते से क्यों नहीं गुजरे ताकि यहां की जनता से भी संवाद कर पाते।

प्रशांत किशोर को बताया ‘चुनावी मशरूम’

अजय आलोक ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा—

“प्रशांत किशोर कौन हैं, हम नहीं जानते। ये चुनावी मशरूम हैं, जो केवल चुनाव के समय ही उगते हैं। पिछले साल नूडल आया था, लेकिन इस बार उसका नामोनिशान नहीं है।”

जमीन घोटाले और परिवारवाद पर वार

अजय आलोक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनका परिवार गरीबों की जमीन हड़पने में शामिल रहा है। उन्होंने कहा—“मंगरू जैसे सैकड़ों लोग हैं जिनसे रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर जमीन लिखवा ली गई। अब यही लोग गरीबों की बात करने का ढोंग कर रहे हैं और हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर भाषण दे रहे हैं।”