शक्ति केंद्र कार्यशाला से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश

  • भाजपा सिमराही नगर की शक्ति केंद्र कार्यशाला का हुआ आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, राघोपुर (सुपौल)
भारतीय जनता पार्टी सिमराही नगर द्वारा शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।जिसमें नगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तरीय रणनीति और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों हेतु दिशा देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने की, जिनके नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन अनुशासन, संगठनात्मक गरिमा एवं समर्पण के साथ संपन्न हुआ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र राय, जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि, एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बैजू भगत ने शिरकत की।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में भाजपा की विचारधारा, संगठन की संरचना तथा जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीमा कुशवाहा, जिला मंत्री श स्मृति कुमारी, तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता ने भी महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
महिला मोर्चा की ओर से रेखा जी, रंजू जी, मंजू जी, संगीता सरदार जी, कविता जी सहित कई कार्यकर्ताओं की भागीदारी सराहनीय रही।
कार्यक्रम का मंच संचालन नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा ने प्रभावी एवं अनुशासित ढंग से किया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खूब सराहा।
कार्यशाला में जिन प्रमुख कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही, उनमें सुमित महतो, कृष्ण दास, वीरेंद्र पासवान, अविनाश चौधरी, किशोर दास, गणेश कुमार, मंगलम, शुभम कुमार, चंदन कुमार, मोहम्मद अकरम, विस्तारक मनोज कुमार, आशीष चौधरी और शाहिद का उल्लेख विशेष रूप से किया गया।
वरिष्ठ वक्ताओं ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर मजबूती से जुटने का आह्वान किया।
कार्यशाला के माध्यम से संगठनात्मक दिशा तय करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों और सहभागी कार्यकर्ताओं को आभार ज्ञापन के साथ सम्मानित किया गया।